इसी साल महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस विश्व कप को लेकर आईसीसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्व कप का पहला मैच श्रीलंका और भारतीय महिला टीम के साथ बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा।
24 सितंबर से सभी टीमो के लिए होंगे अभ्यास मैच
24 सितंबर को बेंगलुरु में 2022 विश्व कप की उप विजेता इंग्लैंड महिला टीम से होगी। उसके बाद गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका टीम से अभ्यास मैच खेला जाएगा।
इस विश्व कप में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी
महिला वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के साथ खेलेंगी। इसमें से 4 टीमें ही सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई होगी। पिछले विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका व साउथ अफ्रीका ने सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था।
इन तिथियों में 30 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर
2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम
10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम
13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो
15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो
18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो
21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु
29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी या कोलंबो
30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, बेंगलुरु
2 नवंबर: फाइनल, कोलंबो या बेंगलुरु
पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगी
पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने में भी कामयाब होती है तो भी उनके मैच कोलंबो में भी खेले जाएंगे। यह बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के अनुसार है।