मिथिला एकेडमी के छात्र पीयूष कुमार झा ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में सामान्य वर्ग में 3341 रैंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। बिहार के दरभंगा ज़िला के अंतर्गत मॉऊबेहट ग्राम के दिगंबर झा के पोत्र एवं संजीव कुमार झा के पुत्र हैं। पीयूष के बड़े पापा डॉ बिनोद कुमार झा ने कहा कि इसने ना केवल परिवार का नाम रोशन किया, अपितु समस्त मिथिलांचल एवं अपने गांव का नाम रौशन किया। पीयूष बोकारो के प्रतिष्ठित विद्यालय मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र हैं। उनके प्रदर्शन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के सचिव प्रमोद कुमार झा चंदन पीयूष झा के चाचा हैं। वैसे दिगंबर झा के परिवार के बच्चे का शिक्षा जगत में बहुत योगदान रहा है। बड़े पोत्र नीतीश कुमार झा भारत सरकार में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एवं दूसरा पोत्र गोपाल झा यादवपुर विश्वविद्यालय से आईटी इंजीनियर, दामाद संतोष झा अदानी ग्रुप में , पोत्री प्रीति झा एक्सएलआरआई जमशेदपुर में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर चुकी हैं। झा के परिवार के बच्चे देश विदेश के महत्वपूर्ण जगहों पर अपना योगदान दे रहे हैं
Tags
शिक्षा