NEET UG 2025 Result: राजस्थान के महेश कुमार इंडिया टॉपर


मेडिकल की नीट यूजी की परीक्षा में 99.999 परसेंटाइल के साथ राजस्थान के महेश कुमार को इंडिया टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। वहीं उत्कर्ष अवधिया को सेकेंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। उसके बाद तीसरे स्थान पर कृष्गं जोशी, चौथे स्थान पर मृणाल किशोर झा, पांचवें स्थान में अविका अग्रवाल, छठे स्थान पर जेनिल विनोद भाई भयानी, सातवें नंबर पर केशव मित्तल, 8 वें स्थान पर झा भाव्या चिराग, 9 वें स्थान पर हर्ष केदावत और 10 वें स्थान पर आरव अग्रवाल के नाम शामिल है।

झारखण्ड के हिमांशु कुमार बने राज्य टॉपर

झारखण्ड के हिमांशु कुमार ऑल इंडिया 134वें रैंक के साथ राज्य टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। हिमांशु कुमार को 99.993 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया 373 रैंक के साथ सिद्धार्थ अग्रवाल को सेकेंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस साल नीट यूजी के लिए 22,76,069 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 22,09,318 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 

99.32 परसेंटाइल के साथ डीपीएस के सलिल रहे स्कूल टॉपर, आर्यन को दूसरा स्थान

बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी कुशल मेधाविता का परिचय देते हुए मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2025 में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। इस परीक्षा में विद्यालय के छात्र सलिल सेतु प्रसाद ने सर्वाधिक 99.32 परसेंटाइल और कुल 545 अंकों के साथ सफलता दर्ज की। उसने जनरल कैटेगरी में 6170वीं रैंक हासिल की है। दूसरे स्थान पर रहे आर्यन कुमार ने 99.17 परसेंटाइल और कुल 539 अंकों के साथ सफलता दर्ज की। उसने जनरल कैटेगरी में 7536वीं रैंक हासिल की है। तीसरे स्थान पर 98.65 परसेंटाइल एवं जनरल कैटेगरी में 11679वीं रैंक के साथ छात्रा ऋषिमा तिवारी रही। उसे कुल 523 अंक मिले। 

ये विद्यार्थी भी हुए सफल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल रहे उक्त छात्र-छात्राओं के अलावा अनुराग आशीष, सुरभि प्रिया, श्रेष्ठ रूपम द्विवेदी, मयंक राज, कौशिकी चौहान, अनुपम शर्मा, मनीषा भारती, सुदर्शन आरोही, प्रगति कुमारी, मोहम्मद रागिब अहमद, अक्षिता पाठक, विनीत कुमार झा, अंकिता साक्षी, सिया गोराईं व अन्य सहित कुल 25 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता दर्ज की है। 

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

डीपीएस, बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।


चिन्मय विद्यालय के 15 से अधिक छात्र-छात्राओं का रैंक 12000 के भीतर, तनीषा हुई विद्यालय टॉपर 

नीट यूजी 2025 में चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्र छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है। इस विद्यालय के 15 से अधिक छात्र-छात्राओं को शानदार उपलब्धि हासिल हुई है। इनमे से अधिकाशं को अखिल भारतीय रैंक 12000 के भीतर है। इस विद्यालय की तनीषा नीट यूजी 2025 में विद्यालय में टॉपर हुई है। इनका अखिल भारतीय रैंक 3106 है और कैटिगरी रैंक 1612 है। 99.45 परसेंटाइल से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों की संख्या 7 से अधिक है। इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि नीट यूजी 2025 का यह परिणाम बहुत ही सुखद है।



और नया पुराने