राष्ट्रीय खेल दिवस पर बोकारो के चमकते सितारों को मिलेगा सम्मान

 


बोकारो जिला ओलम्पिक संघ की वार्षिक बैठक रविवार को सेक्टर -4  बोकारो इस्पात नगर मे अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासचिव गोपाल ठाकुर ने जिले में हो रहे विविध सरकारी एवं गैर सरकारी संघीय खेल गतिविधियों पर एवं झारखण्ड ओलम्पिक संघ के द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन पर चर्चा की गई।

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

महासचिव ठाकुर ने कहा कि निकट भविष्य में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बोकारो जिले के खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह तथा बोकारो खेल मेला का आयोजन के लिए जिले के नव पदस्थापित उपायुक्त से ओलम्पिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर जिले में खेल तथा खिलाडियों के विकास की विस्तृत जानकारी देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

तेजनारायण माधव को किया गया सम्मानित

संघ के कोषाध्यक्ष सोनू के द्वारा उपस्थित सभी संघों से झारखण्ड ओलम्पिक संघ के द्वारा मान्यता प्राप्त सम्बंधित राज्य खेल संघ से जारी एफिलिसीएशन प्रमाण पत्र के आधार पर जिले रसीद दिया गया। बैठक के उपरांत बोकारो जिला ओलम्पिक संघ के द्वारा तृतीय यूथ एशियन गेम्स  के लिए बहरीन देश के कबड्डी टीम का मुख्य कोच बनने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोच तेजनारायण प्रसाद माधव को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बोकारो जिला बास्केटबाल संघ के नव चयनित अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह को मान्यता देते हुए पुष्पगुच्छ प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई l बैठक में राजेश्वर सिंह, महेंद्र प्रसाद, राम लखन मिस्त्री, नवनीत सोनू, संजीव कुमार, शेख नसीमुद्दीन, सतेन्द्र नारायण सिंह, खेदू गोराई, प्रकाश सिंह, अजीम हुसैन, दीपक रंजन, पायल सिंह, किंकर कृष्णा, पवन कुमार सिंह, लखी कांत साहू आदि शामिल हुए।

और नया पुराने