केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके पूर्व उन्होंने बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 558 करोड़ की लागत से बने इस फ्लाई ओवर के चालू होने से अब रांची वासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखण्ड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद आदित्य साहू आदि मौजूद थे।
कई योजनाओं का किया गया शिलान्यास
झारखंड में 3,890 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास केंद्रीय मंत्री ने किया। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा से गुमला तक बनने वाले मार्ग का शिलान्यास हुआ है। यह सड़क रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। इस मार्ग के बनने से रुपसेरा, रैदीह, सिलाम और गुमला जैसी घनी आबादी वालें इलाकों में यातायात को बाईपास किया जाएगा। इससे मौजुदा सड़कों और कसबों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। सड़क सुरक्षा में सुधार होगी। साथ ही वाणिज्य, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को लाभ मिलेगा। गढ़वा में 2,460 करोड़ रुपये की लागत वाली 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
Tags
झारखण्ड