आरपीएफ के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची, फ्लाइंग टीम रांची व सीआईबी रांची द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। सोमवार 8 जुलाई को जांच के दौरान शाम प्लेटफॉर्म संख्या 01 के ऊपर फुट ओवर ब्रिज पर एक संदिग्ध व्यक्ति भारी सामान के साथ खड़ा पाया गया। पूछताछ में उसकी पहचान दिघंबर बेहरा, उम्र 53 वर्ष, निवासी - ओडिशा के रूप में हुई।उसके दो बैगों की तलाशी में कुल 20 पैकेट गांजा, जो भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे हुए थे। इसकी सूचना तुरंत एएससी आरपीएफ रांची को दी गई।
बरामद गांजा की हुई जांच
एएससी आरपीएफ रांची के निर्देशानुसार डीडी किट टेस्ट किया गया।जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। गांजा की जांच डीडी किट से की गई। जिसमें पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। आरोपी गांजा राउरकेला से खरीदकर लाभ के लिए बेचने की बात स्वीकार की। आरपीएफ उप निरीक्षक रवि शेखर द्वारा गांजे को विधिवत रूप से जब्त किया गया और आरोपी को आवश्यक दस्तावेजों के साथ जीआरपीएस रांची को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक सूरज पांडेय, उपनिरीक्षक रवि शेखर, कांस्टेबल अफरोज आलम, हेमंत, कांस्टेबल पी. पान, फ्लाइंग टीम आदि मौजूद थे।
Tags
झारखण्ड