सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित एलआईसी कॉलोनी के एक बंद घर से लाखों रुपए मूल्य के सामानों की चोरी हुई है. गृहस्वामी मनीष नंदन सहाय अपने घर में ताला लगाकर मथुरा गए हुए हैं.अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात और नकद राशि की चोरी कर ली है. गृहस्वामी के आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि वास्तव में कितने की चोरी हुई है. घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा कई साक्ष्य लिए गए हैं. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
Tags
क्राइम
