केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के चास दौरे का खर्च चुनावी व्यय में शामिल, व्यय प्रेक्षक को रिपोर्ट


नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 अंतर्गत चास नगर निगम (वर्ग–ख) क्षेत्र अंतर्गत महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी अविनाश कुमार द्वारा भगवती कॉलोनी, चास में स्थापित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा पिछले दिनों किया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के चास आगमन, कार्यक्रम में शामिल होने तथा वापसी के दौरान हुए व्यय को संबंधित अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय में जोड़ा जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के निर्देश पर निर्वाची पदाधिकारी, चास नगर निगम सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), चास प्रांजल ढ़ांडा द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक, चास नगर निगम को विधिवत प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।

निर्वाचन व्यय की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कार्रवाई

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।


और नया पुराने