बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में अपने पिता की अस्थि विसर्जन करने जा रहे बेटे की कुरा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान कुरमा निवासी 45 वर्षीय हरिपद मोदी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि हरिपद मोदी अपने पिता की अस्थि को विसर्जित करने के लिए बाइक से दामोदर नदी जा रहे थे, उसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
यह घटना सुबह 9 बजे की है. घटना के बाद लोगों ने एनएच-32 को घंटों तक जाम रखा. लोगों के अनुसार बाइक की टक्कर ट्रेलर हुई थी. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। पुलिस के अनुसार सरकारी नियमानुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
Tags
क्राइम
