पुलिस हुई और मजबूत: 39 चार पहिया वाहन थानों को मिले, एसपी ने दिखाई हरी झंडी


राज्य सरकार की ओर से बोकारो जिले को मिली 39 चार पहिया वाहनों को एसपी हरविंदर सिंह ने फ्लैग ऑफ कर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इससे पहले एसपी ने पूरे विधि-विधान से विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना की।इस दौरान एसपी ने कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस सशक्त होगी और किसी भी समय तुरंत पहुंचकर मामले का निष्पादन करेगी।


इस तरह से ये सभी वाहन मील के पत्थर साबित होंगे। कई थानों में वाहनों का अभाव था। जिसकी वजह से पुलिस को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इन वाहनों के आ जाने से पुलिस पहले से ज्यादा सशक्त होगी। 

और नया पुराने