गोवा कराटे चैम्पियनशिप में डीपीएस बोकारो का धमाल, 40 पदक जीतकर बढ़ाया मान


गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। गोवा के पोंडा में आयोजित 24वीं ऑल इंडिया टेंशिनकान कराटे चैम्पियनशिप 2026 डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने झारखंड टीम का सशक्त नेतृत्व किया। कुल 36 खिलाड़ियों की झारखंड टीम में डीपीएस बोकारो के 20 कराटेकार शामिल रहे, जिन्होंने कुल 16 स्वर्ण, 14 रजत और 10 कांस्य सहित कुल 40 पदक जीतकर राज्य को पहला स्थान दिलाया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. ए एस गंगवार ने स्कूल टीम के सभी छात्र-छात्राओं को पदक पहनाकर तथा प्रमाणपत्र सुपुर्द कर सम्मानित किया। उन्होंने मार्शल आर्ट्स के इन छोटे धुरंधरों के साथ-साथ मौके पर मौजूद झारखंड टीम की मुख्य प्रशिक्षक एवं एसोसिएशन के महासचिव शिहान खेदू गोराईं को बधाई दी। 

विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का मंच देता है स्कूल 

उन्होंने कहा कि विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का हर अवसर और मंच देता रहा है। राष्ट्रीय स्तर की उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय की यह दमदार भागीदारी विद्यालय के साथ-साथ बोकारो और पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उक्त प्रतियोगिता के तहत मार्शल आर्ट्स की काता-कुमिते स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली डीपीएस बोकारो की टीम में रियांशी चौधरी (2 स्वर्ण), मायोन शारव (2 स्वर्ण), भाव्या बिष्ट (2 स्वर्ण), कृतिकेश कुमार मिश्रा (2 स्वर्ण), रिशिता राज शर्मा (2 स्वर्ण), नैतिक प्रसाद (1 स्वर्ण, 1 रजत), आरुष प्रकाश (2 स्वर्ण), अथर्व कश्यप (1 स्वर्ण, 1 रजत), अर्घ्य सुवन (1 स्वर्ण, 1 कांस्य), सुचिस्मिता महतो (1 स्वर्ण, 1 रजत), सिया कुमारी (2 रजत), निशिता रस्तोगी (2 रजत), अचिंत्य सिंह (2 रजत), एन. सरवाना सदरू (2 रजत), सिद्धि सुमन (1 रजत, 1 कांस्य), रिद्धिमा चौधरी (1 रजत, 1 कांस्य), सैयाती साक्षी (1 रजत, 1 कांस्य), अधिराज झा (2 कांस्य), आराध्या सुवन (2 कांस्य) तथा अर्नव झा (2 कांस्य) शामिल रहे।

और नया पुराने