एसपी ने बालीडीह थाना का किया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए कई सख्त निर्देश


बोकारो के पुलिस अधीक्षक की ओर से बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, पुलिस व जनता के बीच बेहतर तालमेल, सघन गश्ती, थाना रिकार्ड का बेहतर संधारण, साफ सफाई, थाना आने वाले पीड़ितों से मित्रवत व्यवहार, साइबर जागरूकता, महिला अपराध के मामले में जीरो टॉलरेंस, न्यू क्रिमिनल एक्ट का पूर्णतः अनुपालन, ई-साक्ष्य एप पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करना इत्यादि निर्देश देते हुए बकरीद त्योहार पर विशेष तैयारी व अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों से एक- एक कर बात करके थाना की कार्य प्रणाली को और बेहतर करने संबंधी कई दिशा-निर्देश दिए गए।

और नया पुराने