बोकारो स्टील टाउनशिप क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में बेहतर और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएसएल जलापूर्ति विभाग ने नई समय-सारणी जारी की है। विभाग के अनुसार, 29 मई 2026 से कई प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई बदले हुए समय के अनुसार की जाएगी। जारी नई समय-सारणी के अनुसार सेक्टर 8 ए और बी में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जलापूर्ति होगी। वहीं सेक्टर 8 सी और डी तथा 4जी के आंशिक हिस्सों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी।
लोगों से नई व्यवस्था में सहयोग की अपील
इसके अलावा को-ऑपरेटिव कॉलोनी में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। बीएसएल जलापूर्ति विभाग ने नागरिकों से नई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा लोगों से आग्रह किया गया है कि वे नए समय-निर्धारण को ध्यान में रखते हुए पहले से पानी के भंडारण की व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Tags
झारखण्ड
