बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत


बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में आईटीआई मोड़ से उकरीद मोड़ के बीच पिपराटांड़ के पास एनएच सड़क पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम उर्फ चीकू के रूप में बताई जा रही है, वह तेलीडीह नेहाल मोड़ का रहने वाला बताया जाता है. इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद लगभग तीन घंटे सड़क जाम की स्थिति बनी रही. 

ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ हादसा 


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पिंड्राजोरा  थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर अवैध तरीके से कोयला लदी गाड़ियों का परिचालन होता है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ट्रक मालिक की ओर से तत्काल एक लाख रुपए देने की सहमति बनी. 

और नया पुराने