350 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जूडो प्रतियोगिता के पहले दिन एमजीएम स्कूल ने जीते सर्वाधिक पदक


आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जूडो संघ के तत्वाधान में DAV पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 में आयोजित प्रतियोगिता में बोकारो जिला के सभी सरकारी अथवा गैर सरकारी स्कूलों से 350 बच्चे भाग ले रहे हैं.  जिसमें पहले दिन एमजीएम स्कूल ने 07 स्वर्ण पदक 11 रजत एवं 17 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा. वहीं पहले दिन दूसरे नंबर पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल को  05 स्वर्ण पदक 01 रजत पदक तथा 2 कांस्य हासिल हुआ.  

चुने गए खिलाड़ी झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे

उद्घाटन समारोह में DAV पब्लिक स्कूल स्कूल की प्रिंसिपल एसके मिश्रा,एमजीएम स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोशी वर्गीस, अनुराधा सिंह, खेल पदाधिकारी  हेमलता बुन तथा बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन से बोकारो खेल जगत के सभी खेलों के सचिव शामिल रहे. मुख्य अतिथि एसके मिश्रा अपने स्वागत भाषण में बच्चों को जूडो खेलने के प्रति प्रोत्साहित किया।  बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किड्स,सब जूनियर कैटेगरी की प्रतियोगिताएं समाप्त हो गई और सभी कैटेगरी में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी  बेस्ट फाइटर स्कॉलरशिप के लिए लड़ेंगे। प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ी अगले मांह होने वाले झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

और नया पुराने