बोकारो जिले के भोजूडीह ओपी क्षेत्र के नापित टोला स्थित मानपुर-संथालडीह रोड पर हुई स्कूटी और मोबाइल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत साहानापाड़ी निवासी सूरज नोनिया (37) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी गई होंडा एक्टिवा स्कूटी और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार,17 अप्रैल 2026 की रात संथालडीह थाना क्षेत्र के इच्छर निवासी सज्जल कुमार दास की मेरून रंग की नई होंडा एक्टिवा, मोबाइल फोन और पर्स चोरी हो गया था।
चोरी के आरोपी को भेजा गया जेल
मामले में चंदनकियारी थाना अंतर्गत भोजूडीह ओपी में कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर ओपी प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल मेंओपी प्रभारी कुंदन कुमार,पुअनि धर्मेंद्र कुमार महतो,सअनि प्रफुल धनवार, आरक्षी प्रभाश चंद्र व पंकज कुमार जायसवाल,तकनीकी शाखा बोकारो शामिल थे।
Tags
झारखण्ड
