बोकारो निवास के समीप बसे झोपड़ियों में अवैध बिजली और पानी का कनेक्शन काटने गई BSL सिक्योरिटी टीम के साथ वहां के लोगों ने पहले जमकर हंगामा किया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक होमगार्ड जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, BSL सिक्योरिटी की टीम अवैध कनेक्शन हटाने के अभियान पर निकली थी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई।
Tags
झारखण्ड
