तलाकशुदा पत्नी को कट्टा दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार


बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित सियालजोरी थाना क्षेत्र के ग्राम तेतुलिया में तलाकशुदा पत्नी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 19 मई 2026 की रात करीब 11 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि मनोज रजवार अपनी तलाकशुदा पत्नी लक्ष्मी देवी को पिस्तौल दिखाकर धमका रहा है। तभी पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर विशेष जांच दल  का गठन किया गया. जांच टीम ने  तेतुलिया पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी मनोज रजवार उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। मनोज धनबाद जिले के दुखीडीह बस्ती थाना कतरास कपुरिया का रहनेवाला है।ओपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा लाल रंग की मोटरसाइकिल को जप्त किया गया।

तीन साल पहले हो चुका है तलाक 

लक्ष्मी देवी और आरोपी मनोज रजवार के बीच लगभग तीन वर्ष पूर्व धनबाद न्यायालय से तलाक हो चुका था। इसके बावजूद आरोपी लगातार अपनी तलाक शुदा पत्नी को धमकी देता था और अपनी बेटी को जबरन साथ ले जाने का दबाव बना रहा था। घटना के दिन पीड़िता अपनी बहन के घर तेतुलिया आई हुई थी, जहां आरोपी ने पहुंचकर हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने के बाद गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में सियालजोरी थाना कांड संख्या 30/2026 दर्ज किया गया था।इस छापेमारी दल में पु.अ.नि. रंजीत प्रसाद यादव, थाना प्रभारी सियालजोरी पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, स.अ.नि. सुरेन्द्र मरांडी रंजीत कुमार पासवान, सुजीत बड़ा. समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

और नया पुराने