केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। विभिन्न स्ट्रीम्स में विद्यार्थियों ने अव्वल अंक लाकर पूरे बोकारो जिला का नाम रोशन किया है। परिणाम में कॉमर्स विभाग की अदिति सागर 99.2 प्रतिशत के साथ, 96.4 प्रतिशत अंक के साथ साइंस विभाग की मेहनाज आलम और 96 प्रतिशत के साथ आर्ट्स विभाग की अनामिका कुमारी विद्यालय में अव्वल रही। बता दें कि अदिति सागर ने पेंटिंग में 100 अंक और अकाउंटेंसी में 100 अंक प्राप्त किए हैं। परिणाम सामने आते ही विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार और उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया।
कॉमर्स में अदिति को 99.2% अंक
कॉमर्स विभाग की अदिति सागर को 99.2 प्रतिशत, डोलिका दिक्षा को 97.2 प्रतिशत, अंकित को 96.6 प्रतिशत, सौम्या सिंघानिया को 96.4 प्रतिशत, अथर्व नारायण सिंह को 96.2 प्रतिशत, प्रियम वदा को 96.2 प्रतिशत, श्रिष्टी कुमारी को 96 प्रतिशत, प्रियांशु खंडेलवाल को 95 प्रतिशत, मानस दोकानिया को 94.2 प्रतिशत और केशव केजरीवाल को 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। साइंस विभाग से मेहनाज आलम को 96.4 प्रतिशत, कंगना श्रीवास्तव को 95.8 प्रतिशत, सिद्धांत सिन्हा को 95.8 प्रतिशत, पुष्कर कुमार को 95.2 प्रतिशत, प्राचि सुमन को 95.2 प्रतिशत, जय किशोर को 95.2 प्रतिशत, रोशनी जयसवाल को 95 प्रतिशत, कृष्णा अग्रवाल को 95 प्रतिशत और अंजली कुमारी को 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। आर्ट्स विभाग की अनामिका कुमारी को 96 प्रतिशत, अंकित कुमार साहू को 95.8 प्रतिशत, शिवांगी सिन्हा को 95.6 प्रतिशत, अंक्षिता झा को 94.6 प्रतिशत, नंदनी कुमारी को 94.4 प्रतिशत, अक्षया सिंह को 94.2 प्रतिशत, अनिश कुमार साहू को 94 प्रतिशत, नीव निखिल डांगी को 93 प्रतिशत और रितिका कुमारी को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।
