कसमार की बेटी भव्या ने रचा इतिहास, CBSE 12वीं आर्ट्स में हुई ऑल इंडिया टॉपर


बोकारो जिले के कसमार के पाड़ी निवासी लक्ष्मीकांत महतो की पुत्री भव्या रंजन ने सीबीएसई 12 वीं आर्ट्स की परीक्षा में 99.8% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है। उसकी इस सफलता से बोकारो जिले का नाम रोशन हुआ है। उसके बड़े पापा गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि उसे 500 में 499 अंक प्राप्त हुआ है। वह आगे पढ़ाई करके सिविल सेवा में जाना चाहती है। भव्या रांची के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उसे 10 वीं की परीक्षा में 97% अंक हासिल हुआ था। उसकी सफलता के बाद क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। भव्या ने कहा कि वो प्रतिदिन स्कूल के अलावे घर पर 4-5 घंटे पढ़ाई करती थी। 

और नया पुराने