माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी दुग्दा निवासी 19 वर्षीया गोलू कुमार रजक उर्फ़ सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लड़की की मां ने थाने में दिए आवेदन में कहा था कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से मोबाइल संख्या- 9182381640 के धारक द्वारा भगाकर ले जाया गया है. अनुसंधान के क्रम में कांड की पीड़िता को सही-सलामत 13 अप्रैल को बरामद किया गया एवं कांड के आरोपी मोबाईल मो0न0-9182381640 के धारक गोलु कुमार रजक उर्फ सुमित उम्र-19 वर्ष पिता-मुकेश रजक, पता-बी०सी०सी०एल० कॉलोनी दुग्दा थाना-दुग्दा, जिला-बोकारो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Tags
क्राइम
