बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी जानकारी साझा की गई है. विभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि उपभोक्ता अकाउंट के साथ मोबाइल नंबर पंजीकृत कर लें। मोबाइल नंबर पंजीकृत करने हेतु उपभोक्तागण जिनके नाम विद्युत कनेक्शन है वे अपने स्वअभिप्रमाणित आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पंजीकृत किए जाने वाले अपने मोबाइल संख्या अंकित कर अथवा सहमति के साथ जिनका मोबाइल संख्या पंजीकृत किया जाना हो उनके भी आधार दोनों व्यक्तियों द्वारा स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ जो मोबाइल संख्या पंजीकृत किया जाना है अंकित करते हुए पंजीकृत करने हेतु आग्रह संबंधित सहायक अभियंता के कार्यालय (sub-division) में समर्पित करें।
बिल नहीं मिला है तो शिकायत दर्ज करा दें
बिल अप्राप्त/अपडेट/त्रुटि की शिकायत दर्ज कर लें. मीटर संख्या मिसमैच/ मीटर खराबी/ मीटर में अन्य गड़बड़ी संबंधित शिकायत दर्ज कर लें. उपभोक्ता जिन्हें विद्युत विपत्र राशि एक मुश्त जमा करने में परेशानी है वे अपना विपत्र बकाया राशि का किश्तों में भुगतान हेतु आवेदन दर्ज कर लें. उपभोक्ता अपने कार्यपालक अभियंता के कार्यालय (division) में अपनी लिखित शिकायत/आवेदन दर्ज करना सुनिश्चित करें।
Tags
झारखण्ड
