हाथियों का एक झुंड (12 हाथी) अभी कुसुमडीह व बड़कीपुन्नु के पास मौजूद है। स्थिति बहुत गंभीर है, इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए कृपया निम्नलिखित सावधानियां बरतें। वन विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। उसमें खा गया है कि बाहर बिल्कुल न निकलें: अंधेरा होने पर बाहर निकलना जानलेवा हो सकता है। पक्के मकान में आश्रय लें: यदि आप बाहर हैं या कच्चे मकान में हैं, तो तुरंत किसी पक्के मकान की छत या ऊंचे सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। किसी भी तरह की हलचल होने पर तुरंत सावधानी बरतें और शोर न मचाएं। दूरी बनाए रखें: हाथियों के करीब जाने या उन्हें देखने की कोशिश बिल्कुल न करें।
किसी भी आपात स्थिति में हमारी QRT टीम को संपर्क करें
बुधवार की रात एक व्यक्ति के हाथियों के हमले में घायल होने की खबर है, जो रात में नशे की हालत अकेला झुंड के सामने आने पर घायल अवस्था में पाया गया। QRT टीम से +918709344971पर संपर्क करें। मौके पर मौजूद होने की वजह से घायल व्यक्ती को सुरक्षित किया गया, लेकिन सभी से आग्रह है कि रात के समय घर से बाहर ना निकालना ही समझदारी है. कृपया इस संदेश को अपने सभी परिचितों, परिवार और स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स में तुरंत साझा करें ताकि कोई भी अनहोनी न हो।
Tags
झारखण्ड
