बोकारो के सेक्टर 4 स्थित महामिलन बैंकेट हॉल में बुधवार को भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिन की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय,भारत माता , श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज द्वारा वर्ग वक्ता को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कई प्रमुख बिंदुओं पर अपने विचार रखा। उन्होंने जोर दिया कि विचारधारा से प्रेरित कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊर्जा और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, जन धन और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों से महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है और वे सशक्त बनी हैं।
अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार ने कराया था प्रथम पंचायत चुनाव
विकास कार्यों से पंचायत प्रतिनिधियों को रखा जा दूर
आज वही 3 सालों से पंचायत में फंड के अभाव से योजनाएं बंद है।मुखिया वार्ड पंचायत समिति जिला परिषद के सदस्य को विकास कार्यों से दूर रखा जा रहा। 8000 हजार स्कूलों में 1 शिक्षक से चल रही। 2800 स्कूलों में भवन बन गए मगर न छात्र न शिक्षक। आज वही झारखंड गलत हाथों में कमान पर ,वैसे लोगो के साथ जिसने कहा था झारखंड हमारी लाश से बनेगी। आज झारखंड अशांत ,ऐसा झारखंड की हमने परिकल्पना नहीं की थी जैसा झारखंड वर्तमान में। हर जगह लूट, हत्या, अत्याचार, बलात्कार की घटनाओं से सुर्खियां बना रही। झारखंड के संसाधनों की लूट मची है. हर जगह पत्थर कोयले की लूट से सत्ताधारी दलों के लोग लूट रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि आने वाले समय में बोकारो भाजपा के सभी कार्यकर्ता चारो सीटों पर जीत दर्ज कर 2029 मे पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने की संकल्प लेती हैं। मुख्य रूप से रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, अंबिका ख्वास, प्रहलाद महतो, रोहितलाल सिंह, बिनोद महतो,जयदेव राय सहित 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
