बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के संथालडीह मोड़ स्थित Skill Training Centre NGO 'शिक्षा एवं कल्याण समिति' में तीन महीनो काकौशल विकास प्रशिक्षण के उपरांत युवकों का फोटो इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी पहचान पत्र पर परीक्षा में बैठने का दवाब बनाया जा रहा था। जिसका विरोध युवकों के द्वारा किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसीपी सह एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। उसके बाद कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दंडाधिकारी के समक्ष फर्जी आधार कार्ड बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, तीन फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य सामान जब्त किया गया।
तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल
मौके पर NGO के संचालक एवं दो कर्मियों को गिरफ्तार कर पिंड्राजोरा थाना लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में वाराणसी निवासी प्रदीप कुमार कसेरा, बोध गया निवासी धर्मेन्द्र कुमार व सिंदरी निवासी नरेन्द्र कुमार के नाम शामिल हैं। जब्त सामानों में लेनेवो कंपनी का काला रंग का लैपटॉप, कैनन कंपनी का प्रिंटर, भागीरथ प्रमाणिक नाम से कूटरचित आधार कार्ड, प्रेमचंद हांसदा नाम से कूटरचित आधार कार्ड, सुधीर किस्कू नाम से कूटरचित आधार कार्ड, OPPO कंपनी का एक मोबाइल फ़ोन, VIVO कंपनी का एक मोबाइल फ़ोन, OnePlus कंपनी का एक मोबाइल फ़ोन शामिल है।
Tags
क्राइम
