बुधवार को शाम 4 बजे संध्या गस्ती को गुप्त सूचना मिली कि बोकारो स्टील प्लांट गेट नं0-09 के पास मादक पदार्थ बेचा जा रहा है। वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए पुलिस ने शाम करीब 6 :15 बजे बोकारो स्टील प्लांट के पास पहुँचा तो एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जो पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु गस्ती दल के द्वारा उसे पकड लिया गया। उसके बाद पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर भी मौके पर पहुँच गये, पकडाये व्यक्ति की जब तलाशी ली गई , जिसके पास से पाँच (05) पुडिया गांजा जैसा पदार्थ मिला, जिसे पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के द्वारा विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया। पकडाये व्यक्ति का नाम/पता पूछने पर उसने नाम राहुल कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डु पता-दुन्दीबाग बाजार बताया।
उसकी निशानदेही पर दुंदीबाग में पकड़े गए मादक पदार्थ
उसकी निशानदेही पर छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के द्वारा समय करीब 7 :45 बजे दुन्दीबाग बाजार में बारी-बारी से जमा तलाशी देने के उपरान्त उसके बताए अनुसार गुमटी को सर्च किया तो वहाँ से सफेद रंग का एक प्लास्टिक थैला पाया गया, जिसके अन्दर काला रंग का प्लास्टिक में छोटा-छोटा पुडिया में गांजा जैसा पदार्थ मिला। जिसका वजन 700 ग्राम था। उसी थैला में दो डिब्बा मिला, जिसे खोलने पर गांजा जैसा पदार्थ सिगरेट का एक डब्बा में 56 पीस एवं दूसरे डिब्बा में 20 बीस पीस पाया गया है। विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया तथा पकडाये व्यक्ति राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Tags
क्राइम
