हूल दिवस पर झामुमो ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन


चास स्थित आईटीआई मोड़ सिद्धू-कान्हू चौक पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी  के नेतृत्व में संपन्न हुआ. जिसमें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा और तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि संथाल हूल विद्रोह हमारे वीर पुरुषों सिद्धू-कान्हू के अदम्य साहस और संघर्ष का एक महान इतिहास है। यह दिवस भारतीय इतिहास में देश-प्रेम, स्वाभिमान और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भी वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दोहराया। 

अमर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता 

उन्होंने कहा कि 30 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा इसी तरह गौरवपूर्ण तरीके से अमर शहीदों को याद किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन बोकारो जिला सचिव मुकेश महतो ने किया। सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो का बलिदान हमेशा झारखंड और पूरे देश को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार,जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष फिरदौस अंसारी, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, आकाश टुडू, रामदयाल सिंह, भगीरथ शर्मा,राकेश सिन्हा,आलोक सिंह, हसन अंसारी, शान्ति किस्कु, होलिका देवी, अख़्तर अंसारी, जयमाला देवी,संजय केजरीवाल, सोपू देवी , किरण देवी, प्रतिभा देवी, मनोज महतो, युधिष्ठिर रजवार,मागाराम दे,अभिषेक सरकार, फिरोज अंसारी,भारत प्रजापति, सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

और नया पुराने