पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बोकारो के चन्द्रपुरा थाना अन्तर्गत ग्राम तेलो पूर्वी, बहियारटाँड, हनुमान मंदिर के सामने, कामेश्वर कुमार, पिता राजेन्द्र महतो द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब का निर्माण एवं व्यापार किया जा रहा है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें बोकारो उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल थी। छापामारी दल के द्वारा संदेही कामेश्वर कुमार पिता राजेन्द्र महतो ग्राम तेलो पूर्वी बहियारटाँड, हनुमान मंदिर के सामने, थाना चन्द्रपुरा, जिला - बोकारो के घर पर विधिवत छापामारी किया गया जिसमें उनके घर से अवैध निर्माण किया हुआ विभिन्न ब्रांड के शराब तथा अवैध निर्माण शराब में प्रयुक्त होने वाली सामाग्री भारी मात्रा में जब्त की गई।
विभिन्न ब्रांड के शराब किए गए बरामद
इनसे पुछताछ के बाद इनके निशानदेही पर उनके सहयोगियों, विनय कुमार पिता राधेश्याम वर्णवाल ग्राम तेलो पश्चिमी, उपर टोला, थाना चन्द्रपुरा जिला बोकारो, दिनेश प्रजापति, पिता स्व० पूरण पंडित, ग्राम तेलो मध्य, थाना चन्द्रपुरा जिला बोकारो एवं कृष्णा कुमार, पिता- किशोर कुमार महतो, ग्राम तुपकाडीह, थाना जरीडीह जिला बोकारो तीनो के निशानदेही पर उनके घर से भी अवैध निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें कामेश्वर कुमार, विनय कुमार, दिनेश प्रजापति के नाम शामिल हैं.
जरीडीह थाना के तुपकाडीह से शराब बनाने की सामग्री बरामद
पुलिस को सूचना मिली कि कुम्हारडीह में एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर पर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बनाकर आस-पास के क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार थाना प्रभारी जरीडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर संजय साव, पिता-निरंजन साव, सा०-तुपकाडीह, टोला कुम्हारडीह, थाना- जरीडीह, जिला- बोकारो के घर पर विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं शराब निर्माण के उपकरण बरामद हुआ है. साथ में कुल-1,89,600/- (एक लाख नवासी हजार छः सौ) रुपया नगद भी जब्त किया गया.
Tags
क्राइम

