बोकारो में अपराध पर लगाम कसने और जनता की समस्याओं का निराकरण करने को लेकर आज प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बोकारो उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जहां आईजी ने साफ निर्देश दिया कि संगठित अपराध पर हर हाल में रोक लगाएं। साथ ही जनता की समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जनता हमारे पास विकट परिस्थिति में आता है और उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण किया जाना चाहिए़। जिसका निर्देश जिले के तमाम थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। गैंगस्टर प्रिंस खान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अपराधियों का साम्राज्य अब धीरे धीरे टूट रहा है और उसके गुर्गे सलाखों के पीछे पहुंच रहा है। उन्होंने माना कि उसका साम्राज्य भी बहुत जल्द टूट जाएगा।
वरीय पदाधिकारियों को कोर्ट नहीं जाना पड़े, इसे ध्यान रखना है
वहीं सभी थानेदार को आगाह करते हुए कहा गया कि बोकारो में पिछले दिनों पिंडराजोरा थाना में लापता हुई पुष्पा को लेकर जो घटना घटी, उसमें झारखंड के डीजीपी सहित बोकारो एसपी को हाई कोर्ट जाना पड़ा। जो चिंता का विषय है। ऐसे में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसको लेकर तमाम थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अभी जिले में सभी डीएसपी का ट्रांसफर हुआ है और नए डीएसपी ने पदभार ग्रहण किया है। ऐसे में नई टीम के साथ पहली बैठक है। जहां क्राइम कंट्रोल को लेकर रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर रोक लगाई जाएगी। मौके पर पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
Tags
क्राइम
