बोकारो जिला दुकानदार संघ की नई टीम का गठन, लालबाबू सिंह बने अध्यक्ष


बोकारो जिला दुकानदार संघ की नई कमेटी का गठन किया। आमसभा में विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. जिसमें लालबाबू सिंह उर्फ़ लालू सिंह कुशवाहा अध्यक्ष और किशोर कुमार उर्फ़ निक्कू सिंह महासचिव चुने गए. उपाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऐनुल हक़, उप कोषाध्यक्ष स्वामी नाथ वर्मा,सचिव नौशाद आलम, सह सदस्य निजाम अंसारी, अमित पाठक, सदस्य मधेश्वर यादव, जनार्दन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, कृष्णा सिंह, कुंदन कुमार गुप्ता चुने गए. 

फुटपाथ दुकानों को स्थायी किया जाए 

नव निर्वाचित अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि फुटपाथ दुकानों के स्थायीकरण के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। जब मॉल आदि को जमीन दी जा सकती है तो फुटपाथ दुकानों को क्यों नहीं दी जा सकती। हम फुटपाथ दुकानदार भी जमीन और बिजली का किराया देने को तैयार हैं. हमें जमीन आवंटित कर बिजली का कनेक्शन अगर दिया गया तो हम किराया देने को तैयार हैं. 

और नया पुराने