समावेशी शिक्षा के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे दिव्यांग बच्चों के बीच उपकरण वितरण का आयोजन चास बीआरसी की ओर से मध्य विद्यालय एसबीएस के एक कमरे में किया गया था. जहां दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों के बैठने के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी. जबकि राज्य परियोजना निदेशक के पत्र में यह स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि कैंप में आनेवाले बच्चों और उनके अभिभावकों को बैठने, पेयजल व नाश्ते आदि की व्यवस्था वर्ष 2026-27 के बजट से की जाए.
कोई व्यवस्था नहीं होने से नाराज दिखे अभिभावक
लेकिन दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. किसी तरह की व्यवस्था नहीं होने से कई अभिभावक नाराज दिखे। इस संदर्भ में पूछे जाने पर वहां के कर्मियों ने कहा कि यह व्यवस्था बीईईओ को करनी थी. जबकि इस मामले पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने कहा कि यह गंभीर विषय है. इस संदर्भ में संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
झारखण्ड
