बोकारो: बाल सुधार गृह के 20 बाल बंदी फ्लू से संक्रमित, एक का ICU में इलाज


बोकारो में 20 बाल बंदी फ्लू से संक्रमित पाए जाने के बाद चास स्थित बाल सुधार गृह से सदर अस्पताल लाया गया.  जहां जांच के बाद एक बाल कैदी गंभीर पाए जाने के बाद उसका इलाज सदर अस्पताल के ICU में चल रहा है, वहीं बाकी बाल कैदी को जांच के बाद पुनः बाल सुधार गृह चास भेज दिया गया। बताते चलें कि झारखंड के 7 जिला जमशेदपुर, हजारीबाग,गिरिडीह, रांची,धनबाद, दुमका और बोकारो के बाल बंदी को चास स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया है. 

एक का हो रहा सदर के आईसीयू में इलाज 

जहां कुल 43 बाल बंदी बताए जा रहे है जिसमें से 20 बाल बंदी फ्लू के संक्रमण का शिकार हो गए। पता तब चला जब ये बच्चे बुखार से ग्रसित हो गए थे. जहां आनन फानन में फ्लू से ग्रसित 20 बाल बंदी को बोकारो सदर अस्पताल लाया गया. जिसमें से 20 में से एक बाल बंदी को इलाज के लिए रखा गया और बाकी को पुनः बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। बोकारो सिविल सर्जन डॉ0 अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि बाकी की तबियत ठीक है. केवल एक को रखा गया है. जिसका इलाज चल रहा है।

और नया पुराने