26 से 28 तक दिया जाएगा 10 मीटर एयर रायफल एवं एयर पिस्टल का निःशुल्क प्रशिक्षण


डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शुटिंग रेंज में दिनांक 26 से 28 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय 10 मीटर एयर रायफल एवं एयर पिस्टल का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी, बोकारो स्टील सिटी में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में वैपन, पैलेट्स और टारगेट पेपर निःशुल्क दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र सौ रुपये रखा गया है। प्रशिक्षण शिविर में एक सीमित संख्या को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीट भरने के बाद नामांकन नही होगा। इस शिविर के बाद जिन खिलाड़ियों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर या विद्यालय या यूनिवर्सिटी स्तर के प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए तैयारी करना हो तो वह लगातार अभ्यास के लिए अपना नामांकन करवा सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल पर रहेगी पाबंदी 

अगर कोई स्कूल या कॉलेज अपने स्कूल व कॉलेज रायफल शूटिंग का टीम बनाना चाहते हैं, तो बोकारो रायफल क्लब और यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन टीम बनाने में सहयोग करेगा। रायफल शूटिंग खेल CBSE बोर्ड, ICSE बोर्ड एवं यूनिवर्सिटी में शामिल ओलंपिक खेल है। यह खेल भारत सरकार के प्राथमिकता खेलों की सूची में भी शामिल है। शिविर में भाग लेने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर 3 C के सिक्युरिटी रूम से फार्म प्राप्त कर सकते हैं और यहीं पर जमा कर सकते हैं। इसके अलावे वाट्सएप नंबर 9229899842 से फार्म ले सकते हैं और वाट्सएप के माध्यम से जमा भी कर सकते हैं। प्रशिक्षण का समय - 03:00pm to 04:00pm,  04:10pm to 05:10pm, 05:20pm to 06:20pm, 06:30pm to 07:30pm इसमें से किसी एक समय का चयन करना है। प्रशिक्षण के समय अपना छोटा तौलिया एवं वाटर बोतल साथ लाना है। प्रशिक्षक के द्वारा बताए गए प्रशिक्षण संबंधी कार्य और संबंधित नियम का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। अभ्यास/प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल का उपयोग सख्त मना रहेगा।



और नया पुराने