अगस्त में होनेवाले गतका प्रतियोगिता के लिए बनी आयोजन समिति


बोकारो गतका संघ की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में 2 अगस्त को द्वितीय बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता का आयोजन इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल चास की प्राचार्य होगी। इस प्रतियोगिता को सुचारू ढंग से चलने के लिए संचालन समिति का गठन कर दिया गया है.  संचालक समिति में कुल 14 सदस्य होंगे।  

आयोजन समिति में हैं ये सदस्य

आयोजन समिति में नईम अंसारी,जसमीत कुमार,वेदांत भारद्वाज, जेबा नाज,खुशी सिंह, हर्षित कुमार, पायल सिंह आशीष कुमार अजीत कुमार सिंह, संजू कुमार दीपक रंजन शामिल है. गतका बोकारो गतका संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी अगस्त में होने वाले राज्य गतका प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

और नया पुराने