बोकारो स्थित संत-जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में आज स्कूल के पहल पर छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नाम "PINK" रखा गया।इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं को कानूनी अधिकारों और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देना था, ताकि वे आत्मनिर्भर और जागरूक बन सकें।
पैनल का हुआ गठन
कार्यक्रम के लिए चंद्रिमा राय के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ पैनल का गठन किया गया। पैनल में निम्न सदस्य शामिल थे. इंस्पेक्टर संगीता - थाना प्रभारी, सेक्टर-6 थाना, डॉ. रूपम सिंह शामिल है. पैनल ने छात्राओं के साथ विभिन्न विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श किया। इसमें मुख्य रूप से निम्न विषयों पर चर्चा की गई. छात्राओं के कानूनी अधिकार और सुरक्षा से जुड़े कानून किशोरावस्था में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता, छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न स्वास्थ्य एवं कानूनी प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा समाधान आदि शामिल है. सेमिनार के दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सवाल पूछे और अपने संदेह दूर किए।
भविष्य की योजना
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह पैनल हर कुछ दिनों के अंतराल पर छात्राओं का मार्गदर्शन करता रहेगा। इसका उद्देश्य छात्राओं को समय-समय पर सही जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है।कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। स्कूल प्रबंधन ने पैनल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
