क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सेक्टर-4 थाना द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घर-घर जाकर किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है। जिन मकान मालिकों के यहां किरायेदार निवास कर रहे हैं, वे स्वयं सेक्टर-4 थाना पहुंचकर अपने किरायेदारों का सत्यापन अवश्य कराएं। यह आपकी एवं आपके आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
संदिग्ध किराएदार की जानकारी तुरंत दें शहरवासी
यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास किसी संदिग्ध किरायेदार के रहने की जानकारी हो अथवा किसी किरायेदार की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हों, तो इसकी सूचना तत्काल सेक्टर-4 थाना के मोबाइल नंबर 9431706428 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Tags
क्राइम
