भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो जिला द्वारा आगामी JPSC कार्यालय घेराव की पूर्व संध्या पर महावीर चौक, चास से श्रीराम चौक, धर्मशाला मोड़ पर मशाल जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा - हेमंत सोरेन के राज में JPSC-JSSC की नौकरियां लगातार बेची जा रही है तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि कल युवा विरोधी हेमंत सोरेन के खिलाफ राज्य भर के युवा JPSC कार्यालय घेराव करेंगे।
मौके पर शामिल थे काफी कार्यकर्ता
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जयदेव राय, रामलाल सोरेन, मुकेश राय, अर्चना सिंह, संजय त्यागी, विभीषण सिंह चौधरी, ब्रज दुबे, राजेश बाचु घोषाल, चंद्रशेखर सिंह, विशाल गौतम, मनोज पाण्डेय, विनय किशोर, अमर स्वर्णकार, भानु प्रताप सिंह, विक्रम महतो, विकास मोदक, योगेन्द्र कुमार, अशोक जगनानी, मिथलेश महथा, अमित कुमार, हीरालाल मंडल, सक्षम सिंह, विनय आनंद, करमचंद गोप, प्रकाश कुमार, झंटू दे, लालबाबू सिंह, अरविंद दुबे, अर्जुन कुमार, दिलीप पाल, निर्भय कुमार व अन्य उपस्थित थे।
Tags
झारखण्ड
