देश के मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस वर्ष पुनः आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नीट) यूजी 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है। सबसे अहम बात यह रही कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड की साइंस स्ट्रीम में नेशनल टॉपर रहे आदित्य मिश्रा ने नीट में भी अपनी सर्वश्रेष्ठता सिद्ध की। आदित्य ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 546 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 344 प्राप्त कर यहां टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। कुल प्राप्तांक 720 में 670 अंक उसने हासिल किए, जबकि उसका कुल परसेंटाइल 99.972 रहा। कैटेगरी रैंक एआईआर 859 और ओवरऑल एआईआर 7927 के साथ तेजस्वी दूसरे स्थान पर रही। उसने कुल 607 अंक प्राप्त किए तथा परसेंटाइल 99.594 रहा। वहीं, ईशान गौरव कैटेगरी रैंक 1296 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के 26 छात्र-छात्राओं के सफल होने की सूचना है। इनमें से 10 परीक्षार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
श्रेणीवार प्राप्त आंकड़ों के तहत विद्यालय के सफल छात्र-छात्राओं में आदित्य मिश्रा (एआईआर 344- जनरल), तेजस्वी (एआईआर 859- जनरल-ईडब्ल्यूएस), ईशान गौरव (एआईआर 1296- एससी), तनिष्क यश (एआईआर 2785- जनरल), आयशा फलक सिद्दीकी (एआईआर 3585- जनरल), विनीत कुमार झा (एआईआर 4288- जनरल), अनुपम शर्मा (एआईआर 4731- ओबीसी एनसीएल), ईधा सिंह (एआईआर 5265- जनरल), अरिंजय सिंह (एआईआर 6711- जनरल) और मयंक राज (एआईआर 7449- ओबीसी एनसीएल) के अलावा तौज़ीह दूजा, श्रीसंत कुमार सिंह, अदिति चन्द्रा, अक्षिता पाठक, तान्या श्री, आव्या सिंह, रोहन कुमार राठौर सहित अन्य विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। अपने विद्यार्थियों की इस शानदार कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी।
Tags
झारखण्ड
