पुलिस लाइन में मुख्यालय से प्राप्त 53 मोटरसाइकिल पुलिस कर्मियों को दी गई. ताकि नियमित रूप से गश्ती हो सके. इस दौरान पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती करें। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों को बाइक दी गई है. सभी बाइक में जीपीएस लगाया गया है. जिससे वरीय पदाधिकारी पुलिस कर्मियों पर नजर बनाए रख सकें। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना नहीं हो, इसके लिए पुलिस बल काम में मुस्तैद रहेंगे।
Tags
क्राइम
