बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को नगेन मोड़ के समीप तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए होटल के अंदर गाड़ी को घुसाने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें आरोपी ट्रेलर संख्या RJ14GL 2596 के चालक दिलीप कुमार उम्र 30 वर्ष पिता- शिवलाल केवट पता-महादेवबीघा, थाना- परसबीघा, जिला- जहानाबाद, बिहार के द्वारा तेज़ी-लापरवाही से वाहन को हांकते हुए पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगेन मोड़ के पाद NH 32 के किनारे अवस्थित होटल को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया था.
दुर्घटना में दो लोगों को हुई थी मौत
जिसमे होटल में नाश्ता कर रहे दो व्यक्ति गुईराम झा उम्र- 71 वर्ष पिता- स्व. प्रह्लाद चन्द्र झा पता-सरदाहा व सिदाम राय उम्र- 50 वर्ष पिता- हाड़ीराम राय पता- सरदाहा, दोनों थाना-पिंड्राजोरा, जिला- बोकारो कि मौके पर ही मौत हो गई थी.एक व्यक्ति महतो उम्र- 50 वर्ष पिता- श्रीकांत महतो पता- जीवनडीह, थाना- पिंड्राजोरा, बोकारो जख्मी हो गए थे। अनुसन्धान के क्रम में छापामारी कर आरोपी दिलीप कुमार उम्र 30 वर्ष पिता- शिवलाल केवट पता- महादेवबीघा, ६ परसबीघा, जिला- जहानाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया गया।
Tags
क्राइम
