बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नाबालिग को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जिसमें पिंड्राजोरा थाना में 24 सितंबर को दर्ज POCSO एक्ट में आरोपी के द्वारा नाबालिग पीडिता को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर निरंतर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। अनुसन्धान के क्रम में छापामारी कर आरोपी अभियुक्त सागर कुमार तुरी उम्र- 20 वर्ष पिता- कालू तुरी उर्फ़ जनता तुरी पता कुरमा, थाना-पिंड्राजोरा, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया।
एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया
पिंड्राजोरा थाना में 12 अक्टूबर को दर्ज POCSO एक्ट मामले में आरोपी के द्वारा नाबालिग पीडिता को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर निरंतर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। अनुसन्धान के क्रम में छापामारी कर आरोपी अभियुक्त ओम तुरी उम्र- 19 वर्ष पिता- स्व० विजय तुरी पता- बूढीडीह, थाना- दुग्धा, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया।
Tags
क्राइम
