नशा करने के लिए पैसा नहीं देने पर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 70 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दिए जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. पिछले 24 अक्टूबर की सुबह करीब 05.15 बजे हरला थाना क्षेत्र अन्तर्गत के भरत सिंह उम्र करीब 70 वर्ष मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी क्रम में सेक्टर 09 सरदार पटेल स्कूल के दक्षिण दिशा के पास लाल कम्बल ओढ़े खड़ा पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा ने नशा करने के लिए भरत सिंह से पैसा की मांग किया गया जिसको देने से मना करने पर पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा के द्वारा भरत सिंह के पॉकेट में रखा मोबाईल छिनने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा के द्वारा सड़क के किनारे पड़े पत्थर से जोरदार प्रहार कर भरत सिंह की हत्या कर दिया गया। उक्त घटना के संदर्भ में मृतक के बेटे अशोक कुमार सिंह, पिता- भरत सिंह, पता- सेक्टर IX/A, स्ट्रीट- 4, क्वाटर नं0-962, थाना- हरला, जिला- बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर हरला थाना पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त पंकज साव, पिता- नन्दु साव, पता- सेक्टर 09/ए स्ट्रीट 45 के बीच में अजय फर्नीचर के सामने, थाना- हरला, जिला- बोकारो के विरुद्ध दर्ज किया गया।
हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के दिशा निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, नगर, बोकारो के नेतृत्व में टीम गठन की गई। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्य तथा सीसीटीवी का अवलोकन कर प्राथमिकी अभियुक्त पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा, पिता-स्व० नन्दु साव, पता- सेक्टर 09/ए स्ट्रीट 45 के बीच झोपड़ी नियर अजय फर्नीचर के सामने, थाना- हरला, जिला- बोकारो को सेक्टर 09, स्ट्रीट 36, वैशाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया एवं हत्या में प्रयोग किये गये पत्थर एवं अन्य प्रदर्श को विधिवत जब्त किया गया।
Tags
क्राइम
