छठे दिन भी जारी विस्थापितों की भूख हड़ताल, नियोजन की मांग पर BSL के दो गेट जाम


बोकारो के टू टैंक गार्डन में विस्थापित अप्रेंटिस संघ एवं विस्थापित परिवारों की ओर से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के छठे दिन विस्थापितों की ओर से स्टील गेट और दुग्गल गेट सहित प्लांट के दो गेट को जाम कर दिया गया. जहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं. बीएससिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी और माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार दल-बल के साथ मौजूद दिखे। जिसकी वजह से प्लांट में काम करने के लिए जाने वाले मजदूरों को सीईजेड और मेन गेट से अंदर जाना पड़ा. 

विस्थापित अपने नियोजन की मांग को लेकर अड़े हुए हैं

वहीं विस्थापित अपने नियोजन की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. इस दौरान अप्रेंटिस संघ के सुनील कुमार ने कहा कि अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। हमलोग इस बार बगैर नियोजन के मानने वाले नहीं हैं. वहीं भाकपा माले नेता राजू दुबे ने कहा कि विस्थापितों की मांगे जायज है. उन्होंने अपनी जमीन, खेत और खलिहान सभी कुछ बीएसएल को दिया है तो उनको भी नौकरी लेने का पूरा अधिकार है.  


 

और नया पुराने