बोकारो के गोमिया में 35 हाथियों का झुंड, वन विभाग की चेतावनी; रात में घरों से बाहर न निकलें


बोकारो जिले के गोमिया के बड़की पुन्नू क्षेत्र में 35 हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। प्रशासन और वन विभाग द्वारा लगातार चेतावनी दिए जाने के बावजूद यह देखा जा रहा है कि लोग रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे हैं और मोटर साइकिल आदि से आवाजाही कर रहे हैं। ऐसा करना अपनी जान को सीधे जोखिम में डालना है और इससे कोई भी गंभीर अप्रिय घटना या बड़ा हादसा हो सकता है।

आपात स्थिति में वन विभाग को दें सूचना 

वन विभाग की ओर से अपील की गई है कि रात के समय किसी भी स्थिति में घर से बाहर न निकलें। साइकिल या पैदल अंधेरे या जंगल वाले रास्तों पर जाने से पूरी तरह बचें। हाथियों के पास जाने, उनका वीडियो/फोटो बनाने या उन्हें भड़काने की कोशिश बिल्कुल न करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें।कृपया इस संदेश को अपने सभी स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप्स में तुरंत साझा करें ताकि सभी लोग सुरक्षित और सतर्क रहें।


और नया पुराने