बोकारो पुलिस का विशेष अभियान, 11 वारंटी गिरफ्तार; 90 टीमों ने 204 ठिकानों पर की छापेमारी


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर की रात्रि में बोकारो जिला में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम, लंबित काण्डों के निष्पादन एवं विभिन्न काण्डों में वांछित एवं माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए  थानावार टीम गठित कर विशेष समकालीन अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया। उक्त आलोक में जिले के सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी के द्वारा समकालीन अभियान के दौरान 90 पुलिस टीम गठित कर 317 पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों शामिल किया गया। 

38 थाना व ओपी क्षेत्र से 11 वारंटी पकड़े गए 

उक्त गठित टीमों के द्वारा अपने-अपने थाना / ओ०पी० क्षेत्र में विशेष रूप से चिन्हित वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के संभावित 204 ठिकानों पर संघन छापामारी की गयी। अभियान के कम में कुल 38 थाना/ओपी से 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं 68 रिकॉल दिखाए जाने के आधार पर NBW निष्पादन किया गया। 



और नया पुराने