बोकारो युवा उत्सव में लोकनृत्य, गीत और नुक्कड़ नाटक की धूम, 250 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड (रांची) के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा 'जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27' का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट रामरूद्र +2 उच्च विद्यालय, चास (बोकारो) के प्रांगण में संपन्न हुआ. इसमें लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और नशा मुक्त  विकसित भारत के विजन से प्रेरित इस उत्सव में जिले भर से आए युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, चित्रकला (एकल), कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

युवाओं को मिला प्रतिभा निखारने का मंच 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), 'माई भारत' (MY Bharat) और 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' से जुड़े संदेशों को भी रेखांकित किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं  समापन जिला खेल  पदाधिकारी बोकारो, जिला युवा अधिकारी बोकारो, जिला खेल समन्वयक बोकारो एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट रामरूद्र + 2  उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया इस गरिमा में समय में सभी प्रतिभागी शिक्षक गण एवं  बोकारो जिला में संचालित आवासीय, डे बोर्डिंग, खेलो इंडिया  प्रशिक्षण केंद्र के    प्रशिक्षक मोहन कुमार साहू, चौहान महतो, हेमंत कुमार एवं महेंद्र करमाली आदि मौजूद रहे. 


और नया पुराने