बोकारो में गोदाम चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक बरामद


17 अक्टूबर की रात्रि में बीएएससिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरी चौक के पास स्थित मनोज कुमार एण्ड ब्रदर्श गोदाम में चोरी की घटना हुई थी. उक्त घटना के संबंध में बीएससिटी थाना कांड में मामला दर्ज किया गया, कांड अनुसंधान के क्रम में एक अभियुक्त सोनु कुमार उर्फ बड़कु, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-मुन्ना साहु, पता-दुन्दीबाग सरदार मुहल्ला नियर हनुमान मंदिर, थाना-बी०एस० सिटी, जिला-बोकारो को गिरफ्तार किया गया.  जिसके निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है। उनके पास से मैंगो टैंगो पेय पदार्थ 05 पेटी कुल-200 पीस, फुटी पेय पदार्थ 04 पेटी कुल-108 पीस, स्वदेशी जीरा पेय पदार्थ कुल-13 पीस, स्पोटी प्रो पेय पदार्थ 04 पेटी कुल-120 पीस बरामद किया गया. 

मारपीट मामले में दो गिरफ्तार 

वहीं 21 अक्टूबर को साम करीब 07.00 बजे बीएससिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गेमन कॉलोनी लकड़खन्दा, के पास दो पक्षों के बीच में आपसी कहा सुनी को लेकर मारपीट की घटना कारित हुई.  इस संदर्भ में बीएससिटी थाना में मामला दर्ज किया गया.  कांड अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त क्रमश: सागर सिंह व सन्नी कुमार दोनों पिता-बबन सिंह उर्फ बबन मिरवी पता गैमन कॉलोनी लकड़ खन्दा, थाना-बीएससिटी, जिला-बोकारो को गिरफ्त्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।





और नया पुराने