बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर अभियांत्रिकी (जन स्वास्थ्य) विभाग द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। ‘स्वच्छता नायकों को सम्मान’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में संलग्न कर्मियों के योगदान को सम्मान देना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में सफाई कार्यों में संलग्न कर्मियों के साथ विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वच्छता, जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ अपनी जानकारी और जागरूकता का प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष (जन स्वास्थ्य) उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने बोकारो नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कर्मियों के समर्पण एवं निष्ठा की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बीएसएल ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।
Tags
झारखण्ड