रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा उत्साह, बीएसएल के अधिकारियों और नगरवासियों ने लगाई एकता की दौड़


लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयंत्र के अधिशासी निदेशक, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारी, बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के प्रशिक्षु तथा बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों, सीआईएसएफ के जवानों एवं नगरवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाने के साथ हुआ। 

हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया गया 

इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर कार्यक्रम के प्रति उत्साह एवं उल्लास का संचार किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इस एकता दौड़ में बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन एवं अधिकारियों के साथ सीआईएसएफ के जवानों, बीजीएच के प्रशिक्षुओं तथा नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया तथा राष्ट्र की एकता एवं मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 


और नया पुराने