विगत 14 अक्टूबर को बोकारो जिले के मकोली ग्राउण्ड में आयोजित डांडिया प्रोग्राम में मारपीट और छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 15 अक्टूबर को वादिनी किरण कुमारी उम्र 18 वर्ष पिता मन्नु तुरी पता राधेकृष्ण मंदिर झारखण्ड कॉलोनी, पोस्ट मकोली, थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर चन्द्रपुरा थानामामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा इस काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में प्रेषित किया जा रहा है।
Tags
क्राइम
